Breaking News

महफिल ए मीलाद में नातख्वा ने पढ़े रूहानी कलाम

Spread the love

महफिल ए मीलाद में नातख्वा ने पढ़े रूहानी कलाम

बदायूं। शहर के मोहल्ला फरशोरी टोला स्थित मंजर फरशोरी के घर पर महफिल ए मीलाद का इनअकाद किया गया। जिसकी सदारत काज़ी ए ज़िला हजरत अतीफ मियां क़ादरी ने की।नातख्वा हज़रात ने एक से एक उम्दा कलाम पेश कर महफिल को रौनक बख्शी। मौजूद सामईन हज़रात ने नज़राना पेश किया।

काज़ी ए ज़िला हज़रत मुहम्मद अतीफ मियां क़ादरी ने तकरीर पेश करते हुए कहा कि हमें अपने पैगम्बर हज़रत मुहम्मद सल्लाहो अलैहि व सल्लम के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। हुजूर के हुक्म के मुताबिक ज़िंदगी गुजारनी चाहिए। तभी सारी दुनिया में हमारी इज़्ज़त होगी। इस्लाम हमें अपने पड़ोसियों के साथ अच्छा व्यवहार करने और यतीम, मिस्कीनो, बेवाओं की मदद करने को कहता है। इस मौके पर जलील फरशोरी, फ़ीरोज़ फरशोरी, सोहेल फरशोरी, मंजर फरशोरी, महजर फरशोरी, अरशद नसीरी, अमान, सलमान अहमद हुम्मी सर, अफ्फान अनवर खुर्शीद, आफताब, शोएब
कैफ़, आमिर, दानिश, यूनुस, जहीर, तनवीर, जुनैद, उमैद, अहमद, अली, ज़ैद, साद, जमन, मलिक, मुस्लिम, सय्यद जीलानी, सादिक, शहजादे, आमिल, बिलाल, अनस, जयान, अयान, ताहिर, शब्बू आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रतनपुर कोट बिजलीघर पर मरम्मत कार्य कल, कई गांवों की बिजली रहेगी बाधित

Spread the loveबिसौली। तहसील क्षेत्र के रतनपुर कोट बिजलीघर से जुड़े गांवों की एग्रीकल्चर और …

error: Content is protected !!