Breaking News

डबल डेकर बसों के अवैध संचालन को रोके जाने हेतु होगा सत्याग्रह।

Spread the love

प्रधानमंत्री को प्रेषित किया जाएगा अपेक्षा पत्र।

दशम संतपाल सिंह राठौड़ स्मृति राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह २०२५ की बनाई योजना।

डबल डेकर बसों के अवैध संचालन को रोके जाने हेतु होगा सत्याग्रह।

जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) की शीर्ष समिति की बैठक शिव पुरम बदायूं स्थित मुख्यालय पर मार्गदर्शक एम एल गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम राष्ट्र राग “” रघुपति राघव राजाराम…….”” का कीर्तन किया गया, तत्पश्चात मंडल समन्वयक एम एच कादरी ने ध्येय गीत “” जीवन में कुछ करना है तो…..”” का सामूहिक वाचन कराया। संविधान की प्रस्तावना के वाचन के पश्चात बैठक में १५ जुलाई २०२५ को प्रस्तावित दशम संतपाल सिंह राठौड़ स्मृति राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान २०२५ की योजना बनाई गई, तदान्तर मोदी सरकार के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर ग्यारह अपेक्षाओं से युक्त एक अपेक्षा पत्र देश के प्रधानमंत्री को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।

शीर्ष समिति की बैठक में जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं की मृत्यु पर चिंता व्यक्त की गई तथा नवजात शिशुओं की मृत्यु के लिए उत्तरदाई व्यक्तियो पर कार्यवाही की मांग को लेकर सत्याग्रह करने का निर्णय लिया गया साथ ही जिम्मेदारों के संरक्षण में संचालित डबल डेकर बसों के अवैध संचालन को रोके जाने की मांग को लेकर भी सत्याग्रह किया जाएगा।

अंत में अहमदाबाद वायुयान दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए असमय मृत नागरिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से मार्गदर्शक एम एल गुप्ता, संरक्षक सुरेशपाल सिंह चौहान, हरिनंदन सिंह, प्यारे लाल, केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, प्रदेश समन्वयक सत्येन्द्र सिंह गहलोत, मण्डल समन्वयक एम एच कादरी, सह मंडल समन्वयक ज्ञानदीप शर्मा, जिला समन्वयक आर्येन्द्र पाल सिंह, तहसील समन्वयक बिसौली विपिन कुमार सिंह, तहसील समन्वयक बदायूं राम लखन, सह तहसील समन्वयक कृष्ण गोपाल, नेत्रपाल सिंह आदि की सहभागिता रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!