Breaking News

योग के माध्यम से शरीर के प्रत्येक अंगो को स्वस्थ रखा जा सकता है: संजय गुप्ता

Spread the love

*योग के माध्यम से शरीर के प्रत्येक अंगो को स्वस्थ रखा जा सकता है: संजय गुप्ता*
******************************

👉 *योगाभ्यासियो ने निकाली “योग जागरुकता वाहन रैली”*

👉 *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आशियाना एवं गोमती नगर में आयोजित होंगे योग कार्यक्रम*

*लखनऊ*। उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति” के तत्वावधान में राजधानी के एल डी ए, आशियाना क्षेत्र में प्रातः सात बजे योगाभ्यासियों द्वारा “योग जागरुकता वाहन रैली “निकाली गई। “योग जागरूकता वाहन रैली “को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के संरक्षक संजय गुप्ता द्वारा झण्डी दिखा कर शुरू किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे “योग जागरुकता वाहन रैली” आशियाना के जोनल पार्क से शुरू होकर एलडीए आशियाना के सभी क्षेत्रो मोहल्लों, बाज़ारो एवं पार्को से होते हुए अपने उद्गम स्थान पर संपन्न हुई “योग जागरूकता वाहन रैली” में महिलाओं, बुजुर्गों, व्यापारियों, युवाओं, सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों आदि ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया तथा महिलाओं द्वारा योग गीत के माध्यम से घर घर जाकर लोगों को जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया
योग गीतों के माध्यम से जीवन में योग अपनाने हेतु सबको जागरुक किया गया
उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने जानकारी देते हुए बताया 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आशियाना क्षेत्र में योग का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के संरक्षक संजय गुप्ता ने कहा
उत्तम स्वास्थ्य मानव जीवन की सबसे बड़ी निधि है इस निधि को बढ़ाने के लिए सभी को लगातार योग करते रहना चाहिए
उन्होंने कहा योग के माध्यम से शरीर के प्रत्येक अंगो को स्वस्थ रखा जा सकता है,
ईश्वर ने शरीर में प्राकृतिक अस्पताल की व्यवस्था की हुई है, योग ,संयमित खानपान एवं दिनचर्या से सभी बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है।

योग जागरूकता वाहन रैली में विपिन शुक्ला जी समाजसेवी , संदीप सिंह गौर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति ,आरके गुप्ता, राजकुमार शुक्ला ,ओपी श्रीवास्तव, रितेश खरबंदा, सुनील मौर्या, बीपी सिंह, मधुलिका शुक्ला, सायरा, पूनम, नीता खन्ना ,डॉक्टर दिनेश, राजीव गुप्ता, संजय मिश्रा, मनोज लाल, अंकुर कपूर, एमपी भास्कर, के पी गुप्ता, कुसुम वर्मा,शिवदयाल, आलोक कुमार सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र ओली, नीलम सचान, रविंद्र सचिन,हरीश श्रीवास्तव ,अंजू गुप्ता, राजेश मिश्रा, रजनी शुक्ला, सत्यभामा, अन्नू रामविलास प्रजापति, दीपा त्रिवेदी, गुड्डी, जुगल किशोर, रंजीत, पीके सिंह, लकी एवं अन्य बहुत सारे क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आज का व्यापारिक राशिफल: कारोबार में कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को सतर्क रहने की जरूरत

Spread the loveमेष: आज व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस …

error: Content is protected !!