Breaking News

सर्राफा व्यापारियों एवं अन्य व्यापारियों के साथ थाना परिसर में थाना प्रभारी ने की मीटिंग

Spread the love

सर्राफा व्यापारियों एवं अन्य व्यापारियों के साथ थाना परिसर में थाना प्रभारी ने की मीटिंग

व्यापारियों से अपनी दुकानों पर सीसी कैमरे लगवाने की की अपील

कुंवर गांव संवाददाता।
थाना परिसर में रविवार को थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में थाना प्रभारी ने व्यापारियों के साथ कस्बे की विभिन्न समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य मुद्दों पर बातचीत की। व्यापारियों से बात करते हुए कहा कि बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था, कानून व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें। दुकानों के आगे निर्धारित सीमा से अधिक सामान न रखें। बाजारों में जाम की स्थिति न बनने दें। पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा व सहयोग के लिए हैं। और सभी व्यापारियों से अपनी अपनी दुकानों पर सीसी कैमरे लगवाने की अपील की असामाजिक तत्वों व नशा बेचने इत्यादि का अवैध धंधा करने वालों के बारे में भी पुलिस को सूचना दें। बैठक में सर्दी के मौसम व धुंध के समय में रात के समय में दुकानों की सुरक्षा, व्यवस्था को सुधारने इत्यादि मुद्दों पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी के साथ बैठक के दौरान अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई है, जिसमें समस्या के शीघ्र समाधान का विश्वास मिला है। मीटिंग के दौरान व्यापारियों की भी संख्या कुछ काम रही थाना प्रभारी ने हर महीने व्यापारियों के साथ एक मीटिंग करने की बात कही जिससे व्यापारियों की भी समस्या का पता चल सके इस मौके पर थाना प्रभारी वेदपाल सिंह,कस्बा इंचार्ज रामेश्वर सिंह,समेत समस्त स्टाफ,नगर अध्यक्षपति अरविंद रावत,नगर व्यवसाई प्रदीप रस्तोगी,विनोद पोरवाल,सुमित गुप्ता,यशवीर सिंह गौतम,रमन वार्ष्णेय,शिवांशु गुप्ता सहित नगर के अन्य व्यापारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग रहा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। बहेड़ी मोड़ पर तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग …

error: Content is protected !!