Breaking News

बाबा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने नीट 2025 परीक्षा में प्राप्त की सफलता।

Spread the love

बाबा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने नीट 2025 परीक्षा में प्राप्त की सफलता।
नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आज नीट 2025 परीक्षा में सफल हुए छात्र/छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नीट की परीक्षा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी और शिक्षकों ने बच्चों और उनके माता-पिता को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
विद्यालय के छात्र रहे आदित्य माहेश्वरी ने बिल्सी तहसील में सर्वाधिक 547 अंक (आल इंडिया रैंक 13386 रैंक) तथा कु0 अनुष्का राज ने 539 अंक (17788) पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
बच्चों ने बताया कि उन्हें कक्षा नौ से ही स्कूली शिक्षा के साथ ही नीट और आईआईटी-जेईई की परीक्षा के लिए तैयार किया जा रहा था। बच्चों का कहना है कि बाबा इंटरनेशनल स्कूल में अनुभवी शिक्षकों द्वारा तैयार पाठ्यक्रम सामग्री, पीरियोडिक टेस्ट और टाइम मैनेजमेंट से उनकी नीट की राह प्रशस्त हुई।

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने बच्चों और उनके माता पिता को बधाई दी और कहा कि विद्यालय गत वर्षों से लगातार बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ नीट और आईआईटी-जेईई की तैयारी करा रहा है जो बच्चों को उनके भविष्य के लिए तैयार करने में मदद करता है।उन्होंने कहा कि लगातार विद्यालय एक नई ऊंचाई को छू रहा है। ये सब विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों की लगन और मेहनत का परिणाम है।

विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा, “हमें अपने बच्चों पर गर्व है जिन्होंने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। यह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।विद्यालय में बच्चों को नीट और आईआईटी-जेईई की तैयारी के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित की जाती हैं। इन कक्षाओं में अनुभवी शिक्षक बच्चों को विषय-विशेषज्ञता के साथ पढ़ाते हैं और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करते हैं।
इस प्रयास से बच्चों को न केवल स्कूली शिक्षा मिलती है, बल्कि वे अपने भविष्य के लिए भी तैयार होते हैं।
माता-पिता ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उझानी व बिनावर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में …

error: Content is protected !!