तेज हवा में हुआ ब्रेकडाउन, बिल्सी की बिजली 10 घंटे रही ठप
बिल्सी। उझानी स्थित 132 केवीए पावर स्टेशन से नगर क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र को आ रही 33 केवीए मेनलाइन आए दिन मामूली हवा और बरसात होने के कारण ब्रेकडाउन में चली जाती है। सोमवार की सुबह करीब सवा पांच बजे मामूली हवा के चलने पर लाइन ब्रेकडाउन में चली गई, जिसकी वजह से नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब 10 घंटे तक पूरी तरह ठप रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली। मुख्य लाइन पर गांव रोहान के पास तेज हवा में अचानक एक पेड़ की टहनी लाइन पर गिर गई। जिसकी बजह से लाइन में फाल्ट हो गया। करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के लोगों का कहना है कि उझानी-बिल्सी के बीच मुख्य लाइन में आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। इससे पहले कई बार लाइन में फाल्ट होने से ब्रेकडाउन में चली गई थी। बार-बार हो रहे फाल्ट को ध्यान में रखते हुए नगरवासियों ने विभागीय अधिकारियों से नगर क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र की लाइन को अंडरग्राउंड डलवाए जाने की मांग की है। जिससे आए दिन होने वाले ब्रेकडाउन से लोगों को मुक्ति मिल सके।
Budaun Amarprabhat