Breaking News

कुर्मी समाज ने कैंडिल मार्च निकाल कर विरोध जताया

Spread the love

बदायूं के कर्तव्य पटेल हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कुर्मी समाज के लोगों ने कैडिल मार्च निकाला

बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बदरपुर गांव के रहने वाले कर्तव्य पटेल अपने साथियों के साथ जन्मदिन की पार्टी करके लौट रहा था। कि शौर्य ठाकुर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। लेकिन अभी तक पुलिस ने कर्तव्य पटेल के हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किया है। जिस पर आज परिवार और कुर्मी समाज का गुस्सा भड़क गया। मंगलवार शाम 7 बजे कुर्मी समाज और परिवार के लोग एचपी फील्ड में इकट्ठा हुए और कैंडल मार्च निकाला। हजारों की संख्या में हाथ में मोमबत्ती लेकर परिवार और कुर्मी समाज के लोग जुलूस की शक्ल में इंदिरा चौक पहुंचे। उन्होंने सीओ उझानी को एक ज्ञापन दिया और हत्यारे शौर्य ठाकुर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। सीओ उझानी ने कुर्मी समाज और परिवार वालों को जल्द गिरफ्तारी करने आश्वासन दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रकृति बिना मांगे, मां की तरह देती है अनमोल उपहार : संजीव

Spread the love– स्काउट गाइड ने की स्काई साइकिलिंग, दिखाई हिम्मत बदायूं : भारत स्काउट …

error: Content is protected !!