Breaking News

बिल्सी में गिरी दीवार, मलबे में दबकर किशोरी की मौत

Spread the love

बिल्सी में गिरी दीवार, मलबे में दबकर किशोरी की मौत

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खुलैट में मंगलवार की शाम पांच बजे के करीब एक मकान की पक्की दीवार अचानक से गिर गई। जिसके पास में ही खेल रही 12 वर्षीय किशोरी दीवार के मलबे में दब गई। गांव के लोग जब तक उसे बाहर निकालपाते तब मलबे में दबने से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक गांव खुलैट निवासी कासिम अली की 12 वर्षीय पुत्री भूरी मंगलवार की शाम पांच बजे अपने ही घर के सामने खेल रही थी। तभी गांव के अंजार पुत्र अंसार हुसैन की पक्की दीवार अचानक से धराशायी हो गई। जिसके मलबे में भूरी दब गई। जिसके बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। गांव लोग मलबे में दबी भूरी को बाहर निकालने के लिए जुट गए। जब तक गांव वह मलबे से भूरी को बाहर निकाल पाते तब तक उसकी दम घुटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उधर, सूचना पर नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव राजस्व टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। जिसके उन्होनें इसकी विस्तार से जांच पड़ताल की। बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के निर्देश दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बालाजी महाराज को चोला चढ़ाकर भक्तों ने की पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरित

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के तहसील मोड़ स्थित शिव शक्ति …

error: Content is protected !!