Breaking News

महिला और उसके प्रेमी ने चारपाई में लगाई आग, बच्ची झुलसी

Spread the love

महिला और उसके प्रेमी ने चारपाई में लगाई आग, बच्ची झुलसी

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जाटान के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व एक अन्य व्यक्ति पर घर की चारपाईयों में आग लगाने का आरोप लगाया है। वहीं आग की चपेट में आने से पीड़ित की दो वर्षीय बेटी भी झुलस गई। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने अपनी पत्नी समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी देवपाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता हैं। गांव में उसकी पत्नी और दो छोटी बेटियां रहती हैं। पीड़ित की पत्नी ने सोमवार को अपने प्रेमी दीपक के साथ घर की चारपाईयों में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से दो वर्षीय बेटी झुलस गई। आसपास के लोगों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। पीड़ित ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव पुरदलपुर निवासी दीपक के इसकी खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद एसआई इंतजार हुसैन ने जांच में जुट गए है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!