Breaking News

बूथ प्रबंधन को अपना हथियार बनाएगी कांग्रेस- अविनाश पाण्डेय

Spread the love

*बूथ प्रबंधन को अपना हथियार बनाएगी कांग्रेस- अविनाश पाण्डेय*
******************************

👉 *मतदाता सूची में नहीं होने दी जाएगी हेराफेरी – अजय राय*

*लखनऊ*। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन, पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत समीक्षा बैठक के क्रम में आज छठवें और अंतिम दिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उ0प्र0 अविनाश पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय की अध्यक्षता में प्रदेश के प्रयाग जोन के अंतर्गत आने वाले जनपद (वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, कौशाम्बी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर) के जिला/शहर अध्यक्ष एवं कोऑर्डिनेटरों की समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में उ0प्र0 कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, निवर्तमान प्रदेश महासचिव अनिल यादव, इन्चार्ज वॉर रूम संजय दीक्षित जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अहमदाबाद अधिवेशन में कांग्रेस पार्टी द्वारा वर्ष 2025 को संगठन सृजन का वर्ष घोषित किया गया है। इसी क्रम में उ0प्र0 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय, एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय द्वारा प्रदेश में संगठन निर्माण के लिए एक चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम घोषित किया गया था।

प्रदेश में संगठन निर्माण की कार्य प्रगति एवं उसकी समयबद्धता का आकलन करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री अविनाश पाण्डेय जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय द्वारा दिनांक 14 जून से लेकर दिनांक 25 जून 2025 तक प्रदेश के सभी (पश्चिम, ब्रज, बुंदेलखंड, पूर्वांचल, अवध एवं प्रयाग) जोन के जनपदों की जनपदवार जिला/शहर अध्यक्षों एवं कोऑर्डिनेटरों की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा में पाया गया कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं ने निर्धारित समय सीमा में संगठन सृजन से जुड़े कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास किया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय ने कहा कि पिछने 6 दिनों की समीक्षा बहुत ही उत्साहवर्धक रही।

पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अकांक्षाओं के अनुरूप कार्य किया है। वर्ष 2025 जो संगठन सृजन का वर्ष निर्धारित किया गया है, वर्ष समाप्त होने से पूर्व ही प्रदेश में 5 स्तरीय संगठन सृजन का कार्य पूर्णं कर लिया जायेगा और इसी संगठन को हथियार बनाकर कांग्रेस पार्टी भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस बार एक साथ कई रणनीतियों पर कार्य करने का फैसला लिया है और इस पर आगे बढ़ रही है, जिसमें बूथ स्तर तक संगठन का निर्माण करना, मतदाता सूचियों को सही कराना एवं प्रदेश की जनता से जुडे़ मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करना आदि शामिल हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!