Breaking News

मंत्री नन्दी के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात*

Spread the love

*मंत्री नन्दी के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात*
********************************

*लखनऊ*। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ के नेतृत्व में प्रयागराज अग्रवाल समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में अग्रवाल समाज के योगदान की सराहना की।

इससे पूर्व बुधवार रात्रि मंत्री नन्दी ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास 6 कालीदास मार्ग पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह एवं रात्रिभोज का आयोजन किया। समारोह में प्रयागराज अग्रवाल समाज के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी अपने परिजनों के साथ सम्मिलित हुए।

पदाधिकारी बुधवार की शाम लखनऊ पहुंचे, जहाँ होटल ताज में विश्राम के बाद वे मंत्री नन्दी के आवास पहुँचे। मंत्री नन्दी एवं उनकी धर्मपत्नी, पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता ‘नन्दी’ ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया और स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

मंत्री नन्दी ने अपने संबोधन में कहा, “महाराजा अग्रसेन और भामाशाह जैसे महान आदर्शों से प्रेरणा लेकर वैश्य समाज सदैव सेवा, परोपकार और सामाजिक एकता के कार्यों में अग्रणी रहा है। प्रयागराज की नई कार्यकारिणी समाज सेवा के इसी भाव को आगे बढ़ाएगी।”

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सदस्य तक विकास और आत्मनिर्भरता की भावना पहुँचाना ही सभी पदाधिकारियों का प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज प्रयागराज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल, महामंत्री अभिषेक मित्तल, कोषाध्यक्ष मनीष गोयल, सह कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष हरीश चंद्र अग्रवाल, राकेश गुप्ता, मंत्री अजीत कुमार बंसल, अनुज अग्रवाल, सह मंत्री अजय कुमार अग्रवाल, अनूप अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं उनके परिजन मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!