Breaking News

क्षेत्र के युवाओं को अब दूरदराज के लिए भटकना नहीं होगा

Spread the love

डॉ आर एन गुप्ता इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में प्रवेश प्रारंभ
प्रथम सत्र में 6 कोर्स मैं लिए जाएंगे प्रवेश,
सभी कोर्स सरकारी एवं प्राइवेट नौकरियों के लिए होंगे मान्य,
क्षेत्र के युवाओं को अब दूरदराज के लिए भटकना नहीं होगा,
घर के निकट ही छात्रों को पाठ्यक्रमों की मिलेगी शिक्षा,

सहसवान, बदायूं। बदायूं जनपद के वह छात्र जो इंटर की परीक्षा पास करके रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं ऐसे बेरोजगार युवक युवतियों के लिए अब भटकना नहीं होगा । उनको घर के पास ही अब डॉक्टर आर एन गुप्ता इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर सहसवान कछला मार्ग पर स्थित इंस्टिट्यूट में मेडिकल से रिलेटेड 6 मेडिकल कोर्स में प्रवेश देकर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। डॉ आर एन गुप्ता इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में 15 जून से प्रथम सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं।
इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ रामनिवास गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की इंस्टिट्यूट को उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी लखनऊ से संबद्धता प्राप्त हो चुकी है इसके उपरांत इंस्टिट्यूट में प्रथम सत्र में डिप्लोमा इन मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन (डीएमएलटी) ,डिप्लोमा इन ओटी टेक्नीशियन ,डिप्लोमा इन सीटी टेक्निशियन, डिप्लोमा इन फिजियोथैरेपिस्ट, तथा एएनएम कुल छै कोर्स मैं प्रवेश लिए जाएंगे।
निदेशक श्री गुप्ता ने बताया की इंस्टिट्यूट में शासन द्वारा निर्धारित फीस पर ही प्रवेश दिया जाएगा तथा जो छात्र आवासीय सुविधा लेना चाहते हैं उन्हें भी आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी ।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू एग्रीकल्चर कॉलेज की डॉ. सुषमा सिंह का शोध पत्र प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय जर्नल स्प्रिंगर नेचर में प्रकाशित

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की पर्यावरण विज्ञान की फैकल्टी डॉ. सुषमा सिंह ने …

error: Content is protected !!