Breaking News

लॉर्ड कृष्ण इंटरनेशनल स्कूल, बदायूँ में “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

Spread the love

लॉर्ड कृष्ण इंटरनेशनल स्कूल, बदायूँ में “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन आज दिनांक 21 जून 2025 को लॉर्ड कृष्ण इंटरनेशनल स्कूल बदायूँ में 10वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम के साथ पूरे उल्लास और श्रद्धा से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से पृथ्वी और मानव स्वास्थ्य की एकता और संतुलन को दर्शाना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। छात्रों और शिक्षकों ने प्रशिक्षित योगाचार्य श्री बीरेंद्र कुमार सैनी और श्री सूरजभान के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, और प्राणायाम का अभ्यास किया। योग के लाभों पर आधारित भाषण, नृत्य एवं पोस्टर प्रदर्शनी ने दर्शकों को योग के प्रति जागरूक और प्रेरित किया।
संस्थापक श्री वेदव्रत त्रिवेदी ने कहा, “एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य की संकल्पना तभी साकार होगी जब हम योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ।”
प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी ने अपने संबोधन में कहा, “योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा का समन्वय है। यह न केवल हमारे व्यक्तिगत स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि पर्यावरण के प्रति भी हमारी जिम्मेदारियों को जागरूक करता है।”

इस कार्यक्रम में न केवल विद्यार्थियों ने योग के प्रति रुचि जगाई, बल्कि “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के वैश्विक संदेश को भी सफलतापूर्वक प्रसारित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक श्री तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका श्रीमती छवी शर्मा, श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी, तथा प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!