Breaking News

दीवानी न्यायालय व जिला कारागार में हुआ योग सत्र का आयोजन

Spread the love

दीवानी न्यायालय व जिला कारागार में हुआ योग सत्र का आयोजन
बदायूँ: 21 जून। मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुपालन में सुश्री रिन्कू, माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ, की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा शनिवार को जनपद बदायूँ के दीवानी न्यायालय परिसर बदायूँ में समय प्रातः 07ः30 से 08ः30 बजे तक अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस योग एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम के अन्तर्गत आयोजन किया गया।
योग सत्र के दौरान समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा विभिन्न प्रकार के योगासन व प्रणायाम के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने की प्रेरणा दी गयी और अपने दैनिक कार्यो के साथ-साथ नियमित योगाभ्यास करने की अपील की गयी। इसके अतिरिक्त जिला करागार, बदायूँ में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र के आयोजन के साथ-साथ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जनपद के दीवानी न्यायालय परिसर में मित्र पाल सिंह, माननीय प्रधान न्यायाधीष कुटुम्ब न्यायालय, बदायूं, दिनेश तिवारी, माननीय विषेश न्यायाधीष पॉक्सो एक्ट बदायूं, श्रीमती पूनम सिंघल, माननीय सप्तम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष, बदायूं, श्री नीरज कुमार गर्ग, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष/विशेष न्यायाधीष पॉक्सो एक्ट, बदायूं, श्री विकास सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष/त्वरित न्यायाधीष/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं, श्री मो0 तौसीफ रजा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बदायूं, श्री नावेद मुजफ्फर, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बदायूं, श्री पुष्पेन्द्र चौधरी, सिविल जज (सी0डि0), बदायूं, श्रीमती सत्या चौधरी, अपर सि0 जज, (जू0डि0) बदायूँ, सुश्री जयती चंद्रा, सप्तम अपर सि0 जज (जू0डि0), बदायूं, सुश्री गरिमा सिंह, तृतीय अपर सि0 जज (जू0डि0), बदायूं, एवं समस्त न्यायिक तृतीय श्रेणी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण व समस्त पराविधिक स्वयंसेवकगण तथा जिला कारागार के कार्यक्रम में श्री बृहमानन्दन चीफ, एल.ए.डी.सी., श्री सत्यवीर सिंह, डिप्टी चीफ, एल.ए.डी.सी., श्री राकेष यादव, असिस्टेंट एल.ए.डी.सी., सुश्री कशिश सक्सेना, असिस्टेंट, एल.ए.डी.सी., बदायूँ एवं पराविधिक स्वयं सेवकगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शुक्र, शनि और नेपच्यून की युति से दो रातों में बनेगा खास दृश्य

Spread the love7 और 8 मार्च को आकाश में दिखेगा दुर्लभ खगोलीय नजारा संवाददाता : …

error: Content is protected !!