Breaking News

भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत मजिस्ट्रेट नामित

Spread the love

—–
भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत मजिस्ट्रेट नामित
बदायूँ: 21 जून। जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जून 2025 (शुक्रवार) को भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकलना प्रस्तावित है। रथ यात्रा गीता मन्दिर, सैययद बाड़ा से प्रारम्भ होकर काली सड़क, भोला धाम, पथिक चौक, टिकटगंज चौराहा, हलवाई चौक, मढ़ई चौक, काली सड़क से होते हुए भोला धाम पर समाप्त होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर मजिस्ट्रेट नगर में शान्तिपूर्ण समापन तक स्थिति पर प्रभावी नियन्त्रण की दृष्टि रखेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट ने भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है, जिसमें मोहित कुमार, उप जिला मजिस्ट्रेट तहसील बदायूँ (मो0नं0 9454415833) रथ यात्रा के आगे, तहसीलदार बदायूँ दीपक सिंह (मो0नं0 9454415842) रथ यात्रा के मध्य तथा नायब तहसीलदार हेमराज सिंह बोनाल (मो0नं0 8809658588) रथ यात्रा के पीछ रहेंगे। तैनात मजिस्ट्रेट रथ यात्रा के दौरान नगर मजिस्ट्रेट बदायूँ के निर्देशों के अनुसार शोभायात्रा में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुभाष चौक पर वैदिक रीति से देव यज्ञ, होली पर दिया प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the loveबदायूं। सुप्रसिद्ध आर्य समाजी एवं वैद्य स्वर्गीय श्री राजारामजी जिज्ञासु द्वारा प्रारंभ की …

error: Content is protected !!