पुरानी रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, युवक गंभीर घायल; पुलिस कार्रवाई से नाखुश पीड़ित परिवार पलायन को मजबूर
सहसवान, बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र ग्राम बक्सर निवासी महेश पाल पुत्र पातीराम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया की घटना दस जून करीब शाम साढ़े आठ बजे की है । पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक घर में घुसकर पथराव किया और नाजायज असलहों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में प्रार्थी का पुत्र राजेश को दबंगों ने घेर लिया और फरसे से सिर में बार जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ग्राम के ही चार आरोपियों लोचन,सत्यवीर सिंह ,नीरज ,बबलू, के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन घटना के ग्यारह दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों पर ठोस कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार खौफ में है और गांव से पलायन करने को मजबूर हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते ग्यारह दिन पूर्व हुई थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के तहत दबंगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। उन्होंने घर में घुसकर पथराव किया और जानलेवा हमला करते हुए पीड़ित के पुत्र राजेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, पीड़ित परिवार का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी या उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है। इससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार पीड़ित परिवार को धमका रहे हैं।
पुलिस की इस ढुलमुल कार्रवाई से निराश और भयभीत पीड़ित परिवार अब गांव छोड़कर कहीं और जाने को मजबूर हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं
Budaun Amarprabhat