Breaking News

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए कंट्रोल रूम स्थापित

Spread the love

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए कंट्रोल रूम स्थापित
बदायूँ: 21 जून। जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्ट्रेट व पुलिस विभाग में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कलेक्ट्रेट स्थित आई0सी0सी0सी0 के नम्बर 05832-266054, 05832-266049, 05832-266050, 7505389289, 7505395940 इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन स्थित कन्ट्रोल रूम के नम्बर 9454402956 व 9454417440 हैं।
उन्होंने अवगत कराया कि इसके अतिरिक्त कछला पुलिस चौकी, थाना कोतवाली उझानी, थाना कोतवाली बदायूँ व थाना कोतवाली सिविल लाइन के कन्ट्रोल रूम भी संचालित रहेगें।
उन्होंने अवगत कराया कि चिन्हित किये गये नियन्त्रण कक्षों में लोक निर्माण विभाग नि0ख0, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत, विद्युत विभाग, थाना तथा सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सहित विभागों के कर्मचारी 08-08 घण्टें की डयूटी पर रहेगें। (प्रातः 06 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक, अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक, रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक)। प्रतिस्थानी के आने के उपरान्त ही डयूटी छोडी जायेगी। उन्होंने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह नियन्त्रण कक्ष में अपने-अपने विभाग के कर्मचारियों की डयूटी लगाकर तत्काल अवगत करायें।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दबिहारी में ढोल-नगाड़ों संग निकली चौपाई, फाग गीतों से गूंजा गांव

Spread the loveबदायूं। अंबियापुर क्षेत्र के ग्राम दबिहारी में होलिका पर्व पारंपरिक उल्लास और धार्मिक …

error: Content is protected !!