Breaking News

पानी निकास को लेकर हुआ झगड़ा, चार पर हुई रिपोर्ट

Spread the love

पानी निकास को लेकर हुआ झगड़ा, चार पर हुई रिपोर्ट

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरातीनगर में घर के पानी के निकास को लेकर लोगों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। जिसमें पीड़िता की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव निवासी मीना पत्नी खेमपाल ने बताया कि घर का पानी बाहर गड्डे में भर गया। जिसको लेकर परिवार के ही प्रमोद, जसवीर, शान्ति देवी, मोहिनी ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए झगडा करने लगे। गाली देने से मना किया तो उक्त लोगो ने उन्हे लात घूसों और लाठी-डन्डों से मारना पीटना शुरु कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। साथ ही उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गये है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीडिता मीना पत्नी खेमपाल की ओर से उक्त चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक मनाया येलो डे

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को कक्षा पी.जी. से …

error: Content is protected !!