Breaking News

मिठाई विक्रेता ने की युवती से छेड़छाड़, पुलिस को दी तहरीर

Spread the love

मिठाई विक्रेता ने की युवती से छेड़छाड़, पुलिस को दी तहरीर

बिल्सी। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने एक मिठाई विक्रेता पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि शनिवार सुबह के समय उसका पति सिरासौल स्थित एक मिठाई विक्रेता के यहां काम करता है। सुबह के समय वह उनके पति आया और उसने घर के अंदर आकर उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। महिला ने चिल्लाना शुरू किया तभी आरोपी वहां से भाग गया। महिला ने उक्त आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग पुलिस से की है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मरम्मत के बाद आमजन के लिए खोला गया रोड ओवरब्रिज

Spread the loveबदायूं। संतोख सिंह तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा तक स्थित रोड ओवरब्रिज की …

error: Content is protected !!