Breaking News

722 वीं रैंक हासिल कर विद्यालय गांव और जनपद का नाम रोशन किया

Spread the love

बिसौली। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में कक्षा 8 तक की शिक्षा प्राप्त करने वाले रमेश ने श्रेष्ठा योजना की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 722 वीं रैंक हासिल कर विद्यालय गांव और जनपद का नाम रोशन किया है।
श्रेष्ठा योजना के तहत इस बार की लिखित परीक्षा 1 जून 2025 को बरेली के दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में संविलियन विद्यालय हर्रायपुर के छात्र रमेश ने भाग लिया था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में गत दो वर्षों में इसी विद्यालय के तीन छात्र – छात्राएं चयनित हो चुके हैं जिनमें से सर्वेश सीकर राजस्थान में सपना हल्द्वानी उत्तराखंड में और ज्योति चारबाग लखनऊ के सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यह छात्र छात्राएं इन विद्यालयों में कक्षा 12 तक की निशुल्क शिक्षा प्राप्त करेंगे। छात्र रमेश के चयनित होने पर विद्यालय के शिक्षक चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम बुशरा के साथ विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की है। क्या है श्रेष्ठा योजना, सरकार ने देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में अनुसूचित जाति के मेधावी छात्र – छात्राओं के लिए सीटें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रेष्ठा योजना को मंजूरी दी है। इसी के तहत प्रतिवर्ष लिखित परीक्षा के आधार पर छात्र – छात्राएं चयनित होते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में बिजली विभाग का चेकिंग अभियान, बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों पर कसी नकेल

Spread the loveबिल्सी। बिजली विभाग ने बुधवार को नगर के मोहल्ला संख्या-8 में विशेष जांच …

error: Content is protected !!