Breaking News

मृतक को न्याय दिया जाए, परिजनों को पचास लाख की आर्थिक मदद करे सरकार

Spread the love

बदायूं उ.प्र. ,,, भाजपा का महा जंगलराज,, हत्या राज
शराब सेल्समैन मुकेश यादव के हत्यारो को गिरफतार कर मृतक को न्याय दिया जाए, परिजनों को पचास लाख की आर्थिक मदद करे सरकार ,,,
संतोष यादव जनता दल ( समाजवादी )
बदायू अंबेडकर पार्क पर शराब सेल्स मेन मुकेश यादव की हत्या प्रकरण में न्याय न मिल पाने के कारण 18 जून से जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पीड़ित परिजनों द्वारा सत्याग्रह धरना दिया जा रहा है,.लगातार चल रहे धरना के समर्थन में आस पास के क्षेत्रीय जनता और नेताओ का आना जाना निरंतर लगा हुआ है,।
आज दिनांक 22 जून को जनता दल समाजवादी के प्रदेश प्रभारी संतोष यादव जनता दल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी सहित धरना स्थल पर पहुंच जनता दल समाजवादी की ओर से चल रहे सत्याग्रह धरने पर अपना समर्थन दिया,, और हत्यारो को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की पुरजोर तरीके से मंगा के साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में कम से कम पचास लाख की आर्थिक मदद देने की भी सरकार से मांग की।,क्योंकि मृतक के ने रहने से उसके छोटे छोटे बच्चो और पत्नी के आगे अपना पूरा जीवन काटने का बहुत बड़ा संकट आ गया है,, क्योंकि मृतक के परिवार में मृतक की कमाई के अलावा कोई कमाई का जरिया नहीं था,और मृतक की पत्नी के समक्ष छोटे छोटे बच्चो की परवरिश की बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है,,।
जनता दल नेता संतोष यादव ने परिजनों से मिल उन्हे सांत्वना दी और ढांढस बंधाया और जनता दल समाजवादी की ओर से उनके दुख की घड़ी में उनके संघर्ष में उनके साथ होने का भरोसा दिलाया,,
साथ ही पोलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की श्री संतोष यादव ने कहा कि परिजनों के मुताबिक हत्यारे बहुत प्रभावशाली लोग है इसलिए गिरफ्तारी में देर हो रही है,, प्रदेश प्रभारी श्री संतोष यादव ने उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग के साथ साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलवाए जाने की भी सरकार से मांग की,,।
जनता दल समाजवादी नेता श्री संतोष यादव जी के साथ धरना स्थल पर पहुंचने वाले जनता दल कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से ओमकार शाक्य नेता जी, बनवारी सिंह यादव,, भानु प्रताप सिंह, दुर्वेश यादव, हर्षित यादव, तनिष्क यादव आदि नेता उपस्थित रहे,,।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!