*
*थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा 01 वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।*
*जनपद के विभन्न थाना क्षेत्र से शान्ति व्य़वस्था भंग करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत कुल 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा जनपद बदायूँ में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत *थाना हजरतपुर* पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गुड्डू वर्मा पुत्र किशोरी लाल निवासी ग्राम बिलहत थाना हजरतपुर जनपद बदायूं सम्बन्धित मुकदमा अपराध संख्या 71/2025 धारा 137 (2),87,65(1) BNS एवं 4(2) पोक्सो एक्ट को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को सम्बन्धित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इसके अतिरिक्त *थाना कुंवरगांव* पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 01 नफर अभियुक्त 1. रामपाल पुत्र रामस्वरूप नि0 ग्राम कसेर थाना कुवंरगाँव बदायूँ अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस गिरफ्तार किया गया तथा *थाना हजरतपुर* पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम अभयपुर में मुकदमा बाजी को लेकर मारपीट पर आमदा फसाद होकर शान्ति व्यवस्था भंग करने में 04 नफर अभियुक्तगण 1. राजबहादुर पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम अभयपुर थाना हजरतपुर जिला बदायूं, 2. अनिल पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम अभयपुर थाना हजरतपुर जिला बदायूं, 3. अमित पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम अभयपुर थाना हजरतपुर जिला बदायूं, 4. पवन उर्फ बंटी पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम अभयपुर थाना हजरतपुर जिला बदायूं को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। तथा *थाना फैजगंज बेहटा* पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 01 नफर अभियुक्त फिरोज पुत्र भूरा निवासी पिपरिया थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूँअन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को सम्बन्धित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Budaun Amarprabhat