Breaking News

खाद बीज विक्रेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

खाद बीज विक्रेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सहसवान: खाद बीज विक्रेताओं ने कृषि विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रेमपाल सिंह को सौंपा और अपनी समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की।
दुकानदार यशवीर सिंह, इरफान, रजत राठी, बबलू, नंदू, नवनीत, नसीर अहमद, विजय शर्मा, विवेकानंद, प्रमोद कुमार, राजा मिश्रा, नीरज यादव, समीर आदि खाद बीज विक्रेताओं ने एकत्रित होकर एसडीएम सहसवान प्रेमपाल सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कृषि विभाग द्वारा वेबजह प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी समस्याओं जैसे टैगिंग रेट और ट्रांसपोर्ट चार्ज को लेकर नाराजगी व्यक्त की। विक्रेताओं का कहना है कि कंपनियों द्वारा खाद और अन्य उत्पादों पर टैगिंग की जाती है। जिससे उन्हें परेशानी होती है। इसके अलावा जिले में रेट पॉइंट न होने के कारण प्रति बोरी 30 रुपये अतिरिक्त ट्रक भाड़ा देना पड़ता है। इससे ओवर रेटिंग की समस्या बनी रहती है। विक्रेताओं ने उपजिलाधिकारी से बीज, खाद, कीटनाशक दवाओं की बिक्री से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों की शिकायत पर कृषि विभाग छोटे व्यापारियों पर कार्रवाई करता है, जबकि उनकी कोई गलती नहीं होती।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों के तबादले

Spread the love बदायूं। जनहित में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से …

error: Content is protected !!