Breaking News

बच्चे प्रभु श्री राम के जैसे बनें मर्यादित

Spread the love

बच्चे प्रभु श्री राम के जैसे बनें मर्यादित

उझानी : सत्योदय शिक्षा निकेतन आवासीय इंटर कॉलेज वनगवां के प्रांगण में 20 जून से चल रही नौवें दिन समापन हो गया।
कथा व्यास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक सामाजिक संत श्री रवि जी समदर्शी महाराज ने कहा श्री राम के जीवन और उनके आदर्श वर्तमान समय में अत्यधिक प्रासंगिक हैं। क्योंकि इस समय संस्कार विहीन शिक्षा के कारण समाज में बहुत सी कुरीतियां और कुसंस्कार बढ़ गए हैं। भगवान राम एक आदर्श पुत्र आदर्श राजा और महान स्वामी के रूप में अपने जीवन को चित्रित करते हैं। उन्होंने श्री रामचरितमानस के सभी प्रसंग को क्रमशः बहुत ही मार्मिक एवं सरल सहज भाषा में प्रस्तुत किया। भक्तों में कथा के प्रति अत्यधिक रुचि और आकर्षक बना रहा।
हजारों भक्तों की खासा भीड़ भाड़ रही। कथा के दौरान पूर्व सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप, बिल्सी के वर्तमान विधायक, हरीश शाक्य, शेखूपुर के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख मित्रपाल उर्फ़ गुरु, वीर शिरोमणि छतरी महासभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान, ओम प्रकाश शर्मा, विजेंद्र सिंह सोलंकी, मुनेश सिंह, विजय सोलंकी, रामेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, अवधवीर सिंह, दिनेश सिंह, अरब सिंह, सुधा, सीमा, रीमा, कल्याण सिंह, अमित शर्मा, मोहित प्रभाकर, समाजवादी अविवक्ता अध्यक्ष सत्येंद्र पाल, अंजू चौहान, विनोद सिंह, राजेश मिश्रा, चरण सिंह यादव ने कथा आनंद लिया।
कथा आयोजक सत्योदय शिक्षा निकेतन आवासीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक सत्येंद्र सजग, विद्यालय अध्यक्ष कुंवर पाल सिंह चौहान, डायरेक्टर प्रदीप चौहान, आराधना चौहान, नीरज और अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
—-++++++—-
29 जून 2025 को दोपहर दो बजे प्रसाद वितरण और बाल भंडारा होगा। रात्रि 8 बजे भव्य देवी जागरण होगा। यह जानकारी विद्यालय प्रबंधक सत्येन्द्र सजग ने दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली : भारत स्काउट और गाइड के तीन दिवसीय शिविर में प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न

Spread the love संवाददाता: गोविन्द देवल बिसौली। भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्त्वावधान में …

error: Content is protected !!