Breaking News

करंट की चपेट में आई भैंस, मौके पर हुई मौत

Spread the love

करंट की चपेट में आई भैंस, मौके पर हुई मौत

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव हैवतपुर का मजरा बधौली में रविवार की शाम एक भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। घटना पीड़ित ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव बधौली निवासी रमेश चंद्र पुत्र पूरन सिंह की भैंस गांव के पास एक पेड़ के नीचे बंधी थी। पड़ोस में ही कुछ पानी भरा था। वहां बिजली का खंभा लगा हुआ है। पानी भरा होने से उसमें किसी तरह खंभे से उतरे करंट की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। भैंस की कीमत 90 हजार रुपए बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर लेखपाल विनय कुमार पहुंचे और जांच की। पीड़ित ने सरकार से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!