Breaking News

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं में धूमधाम से मनाया

Spread the love

बिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं में धूमधाम से मनाया। सपा विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में केक काटा गया और फिर एक दूसरे को केक खिलाया। सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लंबी उम्र की कामना की। सुरेन्द्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने पीडीए का गठन करके समाज के लोगों को एकजुट करने का काम किया है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी समाज की सभी लोगों का उत्थान चाहती है। पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खान ने कहा कि अखिलेश यादव न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश के युवाओं की प्रेरणा है। जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान जाटव ने कहा कि 2027 में सपा सरकार बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को अभी से जुट जाना चाहिए। इस अवसर पर ऋषि पाल यादव, हरीश यादव, विनोद यादव, भूरे यादव, संजीव, अंतू सागर, चिरौंजी मीणा, एड. राजीव यादव, एड. गजेंद्र यादव, सुरेंद्र सागर, अनीस फारूकी यदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अचानक पेड़ गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार पेड़ गिरने से पास खड़े लोगों में मची अफरा तफरी

Spread the loveबिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त, स्कूल के छात्र महज दस कदम दूर थे …