Breaking News

निरीक्षण में तहसीलदार को गोशालाओं में मिली खामियां

Spread the love

निरीक्षण में तहसीलदार को गोशालाओं में मिली खामियां

बिल्सी। नवागत तहसीलदार श्रीमती प्रभा सिंह ने तहसील क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी समेत तीन गोशालाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां गंदगी पाई गई, जिसके लिए उन्होनें संचालक को कड़ी फटकार लगाई। सबसे पहले नूरपुर पिनौनी की गोशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यहां करीब 350 गोवशं गोशाला में मिले। मगर परिसर में पर्याप्त सफाई न होने पर संचालक को फटकार लगाई। ताकि गोवंशो में किसी तरह के रोग न फौलने पाए। इसके बाद गढ़ी खानपुर की गोशाला को देखा। यहां मात्र 15 गोवंश थे। यहां गोवंशों को हरा चारा, भूसे और पानी की व्यवस्था की जांच की। जिसमें हरा चारा न मिलने से पशुओं की हालत काफी कमजोर मिली। इसी सैफुल्लागंज की गोशाला में कुल 50 पशु मिले। यहां भी हरा चारा तथा साफ-सफाई ना मिलने पर जमकर फटकार लगाते हुए संचालकों को निर्देश दिए। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी से गोवंश के स्वास्थ्य की नियमित जांच को कहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!