Breaking News

2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी: हाजी बिट्टन

Spread the love

2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी: हाजी बिट्टन

बिल्सी में हुई कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक

बिल्सी। नगर कछला रोड स्थित पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के आवास पर शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा कर हुए रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक हाजी मुसर्रत अली उर्फ बिट्टन ने कहा सभी कार्यकर्ता मजबूती से पार्टी के लिए काम करें और 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करें। पूर्व विधायक ने कहा वर्तमान सरकार से किसान, व्यापारी, युवा समेत सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। अब जनता 2027 के चुनाव का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि 2027 में निश्चित ही प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के तहत काम कर रही है और सभी वर्गों को अपने साथ लेकर चल रही है। पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वेश यादव ने भी वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा जब से प्रदेश में सपा की गई है, विकास का पहिया रुक गया है। जिले में जितने विकास कार्य सपा सरकार में हुए है किसी से छिपे नहीं है। इस मौके पर सपा नेता सर्वेश यादव, देवेंद्र गौतम, सपा नगराध्यक्ष कविंद्र सक्सेना, मुबीन फरीदी, अखिलेश यादव, किशोरीलाल बघेल, शामेअली खान, भोजराज, सुभाष यादव, नसीम राइन, चेतन यादव, ललतेश यादव, सोनू यादव, अशोक यादव, भगवान सिंह सागर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानों के लिए स्थान चयनित, लौड़ा बहेड़ी में लगेगा बाजार

Spread the loveबदायूँ-बिल्सी मार्ग स्थित गाटा संख्या 711 पर सुरक्षा व्यवस्था के बाद जारी होंगे …