Breaking News

सफाई कर्मियों ने तहसील में किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

सफाई कर्मियों ने तहसील में किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

छह तक मांगें पूरी न होने पर सात से करेगें कामबंद हड़ताल

बिल्सी। कल शनिवार को सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रीतम बाबू के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने तहसील मुख्यालय पर पहुंच कर अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में डीएम अवनीश कुमार राय को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि शामिल है। उन्होंने बताया कि 2016 से अब तक नियमित और संविदा सफाई कर्मचारियों को गर्मी और सर्दी की वर्दी नहीं मिली है। कर्मचारियों का पीएफ भी जमा नहीं किया गया है। सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों का पूर्ण भुगतान लंबित है। मृतक कर्मचारियों के परिवारों को भी आंशिक भुगतान ही किया गया है। कर्मचारियों को सफाई कार्य करने के लिए आवश्यक उपकरण जैसे परात, फावड़ी, सब्बल और दस्ताने भी लंबे समय से नहीं दिए गए हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि उनकी मांगों को छह जुलाई तक पूरा नहीं किया गया तो सभी सफाई कर्मचारी अगले दिन से कामबंद हड़ताल पर चले जाएगें‍। जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में वीरपाल, गीता, अभिषेक, बबीता, सुमित, उपदेश, नीरज बाबू और कमल , सुशील कुमार, विवेक कुमार आदि कर्मचारी शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!