Breaking News

कछला गंगा में स्नान करते समय फिरोजाबाद के चार डूबे तीन को गोताखोरों ने सकुशल बचाया, एक लापता

Spread the love

कछला गंगा में स्नान करते समय फिरोजाबाद के चार डूबे तीन को गोताखोरों ने सकुशल बचाया, एक लापता

कछला । जनपद फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के महादेव नगर का रहने वाला 10 वर्षीय समर पुत्र जितेंद्र कुमार ईको कार द्वारा अपने मामा गिरीश बाबू, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, प्रियांशु, वंश, सुरेश व नानी राजरानी के साथ जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला भागीरथी गंगा घाट पर गंगा स्नान करने आए थे। रविवार की सुबह साढ़े 7 बजे के आसपास जब वह कछला सोरों घाट की तरफ गंगा स्नान कर रहे थे तभी 10 वर्षीय समर पुत्र जितेंद्र, 10 वर्षीय वंश पुत्र पवन कुमार, 14 वर्षीय प्रियांशु पुत्र गिरीश बाबू व 46 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र जयंती प्रसाद गंगा में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे । गंगा स्नान कर रहे लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा तो उनमें चीख पुकार मच गई। चीख पुकार की आवाज सुन घाट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और गंगा में डूब रहे संजीव, वंश, प्रियांशु को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया । लेकिन तब तक समर गंगा में डूब गया। सूचना मिलने पर उझानी प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक,कछला पुलिस चौकी, फ्लड पीएसी व एसडीआरएफ के गोताखोर गंगा में डूबे समर को गंगा में तलाश कर रहे हैं। समर के गंगा में डूबने से परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!