*झगड़ा कर, गोली मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को एक तमन्चा 315 बोर व एक पौनिया 12 बोर समेत गिरफ्तार किया गया।*
दिनांक 09.07.2025 को पीआरवी 1284 थाना कुंवरगाँव बदायूँ पर कॉलर श्रीमती गुलशन पत्नी कमरुदीन नि0 ग्राम हुसैनपुर थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ ने सूचना दी कि मुशर्रफ पुत्र अमीर हसन नि0 ग्राम हुसैनपुर थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ मेरे साथ झगडा कर तमन्चे से गोली मारने की धमकी दे रहे है। सूचना पर थाना कुंवरगाँव पुलिस मौके पर पहुंची तथा प्रतिवादी मुशर्रफ पुत्र अमीर हसन नि0 ग्राम हुसैनपुर थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मुशर्रफ पुत्र अमीर हसन नि0 ग्राम हुसैनपुर थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ के कब्जे से एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर व एक अदद नाजायज पौनिया 12 बोर बरामद हुये। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुशर्रफ उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 120/25 धारा 3/25 (1-B)(a) आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त मुशर्रफ उपरोक्त को माननीय न्यायायलय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार किये गए अभि0 का नाम व पता :-*
1. मुशर्रफ पुत्र अमीर हसन नि0 ग्राम हुसैनपुर थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ उम्र करीब
41 वर्ष
*आपराधिक इतिहास :-*
1. मु0अ0सं0-120/25 धारा 3/25 (1-B)(a) आर्म्स एक्ट थाना कुंवरगाँव बदायूँ।
*बरामदगी का विवरण-*
1. एक तमन्चा 315 बोर
2. एक पौनिया 12 बोर नाजायज।
Budaun Amarprabhat