Breaking News

रायपुर बुजुर्ग में रामकथा से पहले निकाली कलश यात्रा

Spread the love

रायपुर बुजुर्ग में रामकथा से पहले निकाली कलश यात्रा

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में शुक्रवार से शुरु हुई रामकथा से पहले गांव की महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा धार्मिक उत्साह और भक्ति के माहौल में आयोजित की गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा का उद्देश्य रामकथा के शुभ अवसर को चिह्नित करना और धार्मिक अनुष्ठानों को शुरू करना है। रामकथा के आयोजन से पहले गांव में कथा स्थल से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। यात्रा के दौरान, भक्ति गीत गाए गए और भगवान राम के जयकारे लगाए गए। कलश यात्रा का समापन कथा स्थल पर हुआ, जहां कथावाचक ओमप्रकाश हंगामा ने कलशों को स्थापित कराकर पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर गांव के लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!