Breaking News

पेड़ वायु की गुणवत्ता में सुधार लाते है: ममता शाक्य

Spread the love

पेड़ वायु की गुणवत्ता में सुधार लाते है: ममता शाक्य

बिल्सी। देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने शुक्रवार को नगर बदायूं रोड पर पौधरोपण किया। उन्होनें कहा कि सभी लोगों को प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधारोपण आवश्यक करना चाहिए। क्योंकि पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और वायु की गुणवत्ता में सुधार लाते हैं। पेड़ मनुष्य और अन्य जीवित प्राणियों के लिए अति आवश्यक हैं। वृक्षारोपण से प्रदूषण भी कम होता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का जीवन अधिक सुरक्षित होगा। पौधे कई तरह से पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखते है। इस मौके पर पीडी सिंह, रामेश्वर शाक्य, राजाराम शाक्य, राहुल कुमार, अभिषेक बाबू आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!