रिपोर्ट: 18 जुलाई 2025 | रिशिता मैनहट्टन, लखनऊ
रिशिता मैनहट्टन परिसर में स्थित भव्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज 18 जुलाई को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन सुबह 9 बजे से आरंभ हुआ और श्रद्धा, भक्तिव उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।
इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व रिशिता डेवलपर्सद्वारा किया गया, जिसमें संस्थापक एवं चेयरमैन श्री सुधीर अग्रवाल यजमान के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अन्य चार यजमानों ने भी पूजा-अनुष्ठान में भाग लिया। प्राण प्रतिष्ठा का पूरा अनुष्ठान उच्च कोटिके विद्वान ब्राह्मणों की देखरेख में विधिपूर्वक संपन्न हुआ।
मंदिर में भगवान गणेश, मां दुर्गा, हनुमान जी और शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसका अनावरण भी मंत्रोच्चार एवं वैदिक विधियों के साथ हुआ। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों, गणमान्य अतिथियों व श्रद्धालुओं की उपस्थितिरही।
कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थितजनों को प्रसाद वितरण किया गया। रिशिता डेवलपर्सकी ओर से की गई विशेष व्यवस्थाओं ने आयोजन को स्मरणीय बना दिया और परिसर में अध्यात्म एवं एकता की भावना को और भी प्रबल किया।
इस अवसर पर श्री सुधीर कुमार अग्रवाल ने कहा,
“यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्किहमारे समुदाय के लिए एक गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। हमें गर्वहै किरिशिता मैनहट्टन के सभी निवासी मिलकर इस पावन क्षण का हिस्सा बने और एक नई अध्यात्मिक शुरुआत का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।”
मंदिर की स्थापना के साथ रिशिता मैनहट्टन परिसर में एक नए युग की शुरुआत हुई है, जो न केवल भक्तिबल्किसामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों का भी केंद्र बनेगा।
Budaun Amarprabhat