Breaking News

नव चयनित ब्लॉक रिसोर्स पर्सन महिला प्रतिभागियों का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू

Spread the love

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार के निर्देशन में बीते दिन शुक्रवार को नव चयनित ब्लॉक रिसोर्स पर्सन का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए ।
इस सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक राघवेंद्र सिंह व हेमलता राजपूत ने सभी महिला प्रतिभागियों का विधिवत प्रशिक्षण शुरू कराया । जिसमें जिला संभल की विकास खंड पंवासा , बहजोई , बनिया खेड़ा , रज पुरा क्षेत्र की लगभग 35 महिला प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं , यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 जुलाई 2025 से 24 जुलाई तक अनवरत चलाया जाएगा ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

युवक की मौत के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the loveबिल्सी। क्षेत्र के हैदलपुर गांव में 17 अक्टूबर की शाम युवक प्रदीप की …