Breaking News

विभिन्न थाना क्षेत्रों से 03 वाछिंत/वारंटी अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया

Spread the love

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय,बदायूं डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाये जा रहे वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना उसावाँ के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 18.07.2025 को थाना उसावाँ पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त अखिलेश कुमार उर्फ सोनू पुत्र रामचन्द्र सिंह निवासी मौ0 आदर्श नगर थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ हाल निवासी ग्राम गौतरा थाना उसावां जनपद बदांयू सम्बन्धित वाद संख्या 1623/19 से सम्बन्धित वांछित वारन्टी को गौतरा तिराहा से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त अखिलेश कुमार उर्फ सोनू पुत्र रामचन्द्र सिंह उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।थाना उसहैत पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त इब्ने हसन पुत्र जमील उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मौजमपुर थाना उसहैत जनपद बदायूँ सम्बन्धित मु0अ0सं0 131/25 धारा 64(2)m/331(6)/115(2)/352/351(3)/190 BNS को गिरफ्तार कर माननीय नायायालय के समक्ष पेश किया गया ।थाना बिल्सी पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त पप्पू पुत्र ओमप्रकाश ठाकुर निवासी ग्राम बैहटाजवी थाना बिल्सी जिला बदायूं को सम्बन्धित वारण्ट NBW मा0 न्याया0 ACJM-II बदायूं मुकदमा संख्या 2093/15 धारा 380/411/457 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रतनपुर कोट बिजलीघर पर मरम्मत कार्य कल, कई गांवों की बिजली रहेगी बाधित

Spread the loveबिसौली। तहसील क्षेत्र के रतनपुर कोट बिजलीघर से जुड़े गांवों की एग्रीकल्चर और …

error: Content is protected !!