Breaking News

कैंप में अधिकारियों ने सुनी शिकायतें, सवा आठ लाख वसूले

Spread the love

कैंप में अधिकारियों ने सुनी शिकायतें, सवा आठ लाख वसूले

बिल्सी। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की ओर से नगर के विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार को बिल सुधार कैंप लगाया गया। जिसमे अधिशासी अभियंता नागेंद्र सिंह की मौजूदगी में यहां 53 शिकायते पंजीकृत कराई। जिनमें बिल से संबंधित 21 शिकायत आयी। जिनमें से 19 का मौके पर समाधान किया गया। मीटर खराब होने की 23 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से 11 नंबर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित किया गया। साथ ही तीन शिकायत मीटर नंबर अपडेट की एवं एक शिकायत लोड कम करने क़ी, सात मोबाइल नंबर अपडेट करने क़ी आयी। जिन्हे मौके पर निस्तारित किया गया। साथ ही एक शिकायत चेक मीटर से सम्बंधित प्राप्त हुई। जिसको अग्रिम कार्यवाही के लिए सहायक अभियंता मीटर बिल्सी को भेज दिया गया। आज कैंप में 112 उपभोक्ताओं से सवा आठ लाख क़ी राजस्व वसूली भी की गई। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी जयप्रकाश, अवर अभियंता गजेंद्र पाल, बिलिंग बाबू कुलदीप, अभिषेक, मनोज कुमार, सत्यपाल सिंह, राजेश कुमार, देवकी नन्दन आदि मौदूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाई गई होली, रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी आज बाबा पं. रामचन्द्र शर्मा महाविद्यालय में होली के …

error: Content is protected !!