Breaking News

उसहैत मदरसा दर्सगाह इस्लामी स्कूल में सद्भावना मंच द्वारा एक विचार आयोजन

Spread the love

उसहैत
मदरसा दर्सगाह इस्लामी स्कूल में सद्भावना मंच द्वारा एक विचार आयोजन किया गया वहीं पारिवारिक कलह उसके निवारण पर चर्चा की गई पारिवारिक कलह जो आज के समाज की एक भीषण समस्या है पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। सद्भावना के अध्यक्ष डा.इत्तेहाद आलम खान ने कहा कि आज पारिवारिक कलह एक ऐसी समस्या बनी हुई है जिसमें बड़े शिक्षित और होनहार परिवार भी पारिवारिक कलह की भेंट चढ जाते हैं।उन्होंने कहा कि आज पारिवारिक कलह की बजह से ही नई-नवेली वधुओं में तलाक़ व्यवस्था, हत्याएं, आत्म हत्याएं, बुजुर्गों की दुर्दशा आदि जैसी भीषण समस्याएं आये दिन बढ़ती जा रही हैं।और हमारे समाज की बहुत बड़ी कुरीति बनी हुई हैं।
वहीं डाक्टर संजीदा आलम खान ने महिलाओं को पारिवारिक कलह को रोकने के लिए विशेष टिप्स दिये।और महिलाओं को एक जुट होकर पारिवारिक कलह रोकने के लिए युवा महिला वर्ग से सहयोग की अपील की।रामप्रकाश गुप्ता ने परिवार मे होने वाली समस्याओ पर कहा हमे एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर जीवन यापन करने की जरुरत है हम सभी के लिए कुछ नैतिकता की जरूरत है परस्पर त्याग एवं बलिदान का प्रदर्शन करने की जरूरत है गोष्ठी में शमसुल हसन, फरीहा आलम,रामप्रकाश गुप्ता,राजेंद्र गुप्ता नंदकिशोर पाठक,नाजिम अली, अब्दुल मन्नान खान,अबरार अहमद, अटल भारद्वाज, पवन मिश्रा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।गोष्ठी का संचालन मु.तैय्यब खां ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!