Breaking News

सावन माह में कांवड़ियों की सेवा में जुटे शेखपुर के पूर्व विधायक, भंडारे के बाद कराया महा गंगा आरती का आयोजन

Spread the love

सावन माह में कांवड़ियों की सेवा में जुटे शेखपुर के पूर्व विधायक, भंडारे के बाद कराया महा गंगा आरती का आयोजन
बदायूं। पावन माह सावन में शेखपुर के पूर्व भाजपा विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कांवड़ियों की जमकर सेवा की। सावन के दूसरे सोमवार को उन्होंने अपना जन्मदिवस कांवड़ियों की सेवा कर मनाया। इस मौके पर पूर्व विधायक ने विशाल भंडारे के साथ ही मां भागीरथी तट पर महा आरती का आयोजन कराया। उन्होंने गंगा मैया से अपनी विधानसभा के साथ ही देश भर की तरक्की की प्रार्थना की। विशाल भंडारे और महाआरती में उनके परिवार के साथ ही तमाम भाजपाई भी शामिल हुए। सभी ने भोले भक्तों को प्रसाद वितरित किया।
सोमवार को शेखपुर के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने मां भागीरथी घाट कछला गंगा घाट पर विशाल भंडारे का आयोजन कराया। इस पावन मौके पर शेखपुर विधानसभा समेत जिले भर से पूर्व विधायक के समर्थक कछला घाट पहुंचे। हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक ने अपनी विधानसभा समेत देश भर की तरक्की की प्रार्थना गंगा मैया से की। भंडारा सुबह से देर रात तक चलता रहा। यहां ब्रज छेत्रीय अध्यक्ष दूरवीजय सिंह शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव,सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख यादवेंद्र शाक्य, शिशुपाल सिंह शाक्य, वीरेंद्र सिंह लोधी, कैसी शाक्य, , दिनेश कुमार सिंह,विनीत पाण्डेय आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!