Breaking News

मृतक के दादा की ओर से दो सगे भाइयों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई

Spread the love

सहसवान: करीब 40 दिन पहले जल जीवन के कार्य में मजदूरी कर रहे युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में मृतक के दादा की ओर से दो सगे भाइयों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है आरोपितों ने उसके पौत्र को ताने दिए और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।
मैकूलाल पुत्र भजनलाल निवासी गांव केलीपुर मजरा लौंगपुर फरीदपुर जिला बरेली का कहना है कि उनके गांव के ही कमलाकांत व ओमपाल उसके पौत्र रितिक को जल जीवन मिशन कार्य में मजदूरी करने के लिए सहसवान के गांव कौल्हार लाए थे। 12 जून की शाम करीब छह बजे कमलाकांत के भाई अर्जुन ने गांव के लोगों को बताया कि रितिक की मृत्यु हो गई है। वह सहसवान आ रहे थे तभी आरोपितों ने फोन पर कहा कि पोस्टमार्टम हाउस बदायूं पहुंचो। जब वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस ने बताया कि पंचनामा भरा जा चुका है। आरोपित और साथ में बदायूं गए सभी लोग वहां नहीं थे। आरोपितों के फोन भी बंद थे। उनका कहना है कि आरोपित उनके पौत्र का शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न करते थे। पौत्र ने उन्हें कई बार फोन पर बताया था कि वह लोग उसकी तनख्वाह नहीं देते हैं और मारपीट कर काम कराते हैं। साथ ही कहते हैं कि तू धरती पर बोझ है मर क्यों नहीं जाता। मैकूलाल का आरोप है कि तानों और प्रताड़ना से तंग आकर उसके पौत्र ने आत्महत्या की है। मैकूलाल के शिकायती पत्र पर पुलिस ने आरोपित ओमपाल और कमलाकांत के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह का कहना था कि शिकायती पत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने पर 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2.66 लाख का जुर्माना वसूला

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा …

error: Content is protected !!