Breaking News

नव नियुक्त ब्लॉक रिसोर्स पर्सन बी आर पी का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ

Spread the love

नव नियुक्त ब्लॉक रिसोर्स पर्सन बी आर पी का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ
आसफपुर – क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान पर चलाया जा रहा नव नियुक्त रिसोर्स पर्सन बी आर पी महिलाओं का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते दिन गुरुवार को देर शाम संपन्न हुआ यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार के निर्देशन में 18 जुलाई से 24 जुलाई 2025 तक लगातार चलाया गया जिसमें एस आर पी मोरिस कुमार , डी आर पी सरोज व कुसुम लता ने सभी महिला प्रतिभागियों को चयनित विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई । जिसमें संभल जिले के विकास खंड रजपुरा , पंवासा , बनिया खेड़ा , व बहजोई क्षेत्र की लगभग तीन दर्जन महिलाओं ने प्रतिभाग लिया ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक मोरिस कुमार , सरोज , कुसुमलता व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्वल भविष्य की कामना की ।
यह जानकारी प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी के मंदिरों में गूंजे जयकारे, श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल …

error: Content is protected !!