Breaking News

नगर पालिका के एमआरएफ सेंटर का औचक निरीक्षण

Spread the love

बिसौली। बृहस्पतिवार को मंडल कार्यक्रम प्रबंधक अंकित कुमार एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो. स्वाले ने नगर पालिका के एमआरएफ सेंटर का औचक निरीक्षण किया। अलग-अलग कूड़ा छांटने की प्रक्रिया पर उन्होंने कर्मचारियों की प्रशंसा की। श्री कुमार ने कहा कि सेंटर को वाई फाई से कनेक्ट कर कैमरों को पालिका कार्यालय से जोड़ा जाए। जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो. स्वाले ने कहा कि सूखे कूड़े को विभिन्न प्रकार से पृथक करके बाजार में बिक्री किया जाए तथा गीले कूड़े का खाद बनाकर उसे कंपोस्ट बनाकर किसानों को दिया जाए। साथ ही उन्होंने कचरा निस्तारण के कार्य में तेजी लाने को कहा। इस दौरान पालिका लिपिक राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!