Breaking News

कोई कार्य मनरेगा श्रमिकों द्वारा नहीं किया गया

Spread the love

बिसौली। गांव के गरीब ग्रामीणों को रोजगार देने के लिए सरकार ने मनरेगा योजना चलाई है। इसके पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बेरोजगारी को कम करना है, लेकिन कुछ पंचायतों में उनके हक पर डाका डाला जा रहा है।
उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कल्यान सिंह ने मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि रविवार को ग्राम पंचायत शिवनगर में साइड पर मस्टर रोल संख्या 1043 पर अन्य किसी व्यक्ति ने एन.एम.एम.एस. के माध्यम से हाजरी लगाई है। उनका आरोप है कि मौके पर कोई कार्य मनरेगा श्रमिकों द्वारा नहीं किया गया है। जो ड्यूटी अपलोड किया गया है वह पूर्णता फर्जी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ऑफिस में बैठा स्टाफ भ्रष्टाचार कराकर योजना की धज्जियां उड़ा रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कक्षा 10 की छात्रा श्री वार्ष्णेय बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या

Spread the loveडीपी विद्यापीठ में अनूठे अंदाज में मना शिक्षक दिवस कक्षा 10 की छात्रा …