Breaking News

हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर किया भव्य श्रृंंगार

Spread the love

हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर किया भव्य श्रृंंगार

बिल्सी। मोहल्ला चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंगलवार को प्रधान मंहत संजय शर्मा समेत भक्तों ने श्री हनुमान जी को गंगाजल से स्नान कराया। उसके बाद बाबा का चोला चढ़ाकर चांदी के वर्क एवं फलों से भव्य एवं दिव्य श्रृंगार किया गया। उसके बाद श्रीराम नाम का संकीर्तन किया गया। बाद में आरती पूजा-अर्चना कर देवेंद्र राठौर द्वारा 11 किलो जलेबी से भोग लगाया गया। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा और भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। यहां आरती के अलावा सुंदरकांड का पाठ भी आयोजित किया गया। वहीं नगर के तहसील मोड़ स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने भी बाबा पर चोला चढ़ाकर श्रृंगार किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!