Breaking News

नगर पालिका में दूसरे दिन भी जारी रहा भाकियू का धरना

Spread the love

नगर पालिका में दूसरे दिन भी जारी रहा भाकियू का धरना

बिल्सी। नगर पालिका परिषद प्रांगण में सोमवार से भारतीय हलधर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। जो मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। यह धरना नगर के रोडवेज बस स्टैंड के पास नगर पालिका की सरकारी भूमि पर लोगों द्वारा किए अवैध कब्जा न हटाए जाने के विरोध में किया जा रहा है। भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने कहा कि धरना-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक गाटा संख्या 173 की सरकारी भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा नहीं हटवाया जाता है। यूनियन के प्रवक्ता अजीत सिंह गुर्जर ने कहा कि उक्त धरना को शीघ्र व्यापक रुप दिया जाएगा। जिसके माध्यम से नगर पालिका परिषद प्रशासन द्वारा किए गए अवैध कार्यो को भी यूनियन शीघ्र उजागर जनता के सामने लाएगी। उन्होने कहा कि धरना रोजाना सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगा। धरने पर बिजनेस फौजी, विवेक चौहान, सूरजपाल, नरेश पाल, नवाब यादव, रविंद्र सिंह, अनिल उपाध्याय, अनूप सिंह राठौर सहित कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों …

error: Content is protected !!