![]()
वजीरगंज (बदायूं):-ब्लॉक संसाधन केंद्र वजीरगंज पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में कार्य समिति एवं संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई । जिसमें शिक्षकों से संबंधित अनेकों लंबित मांगों के बारे में चर्चा की गई शिक्षकों की चयन वेतनमान प्रोन्नत वेतनमान अपूर्ण सेवा पंजीकाएं एवं अनेक समस्याओं के निराकरण हेतु रणनीति तय की गई। इस अवसर पर जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव एवं अराफात खान विनेश मिश्रा,सलमान खान ने समस्याओं पर चर्चा की एवं अग्रिम आंदोलन की रूपरेखा तैयार की । इस अवसर पर शाखा वजीरगंज की कार्य समिति एवं संघर्ष समिति के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat