श्री कृष्ण जन्माष्टमी: फ्यूचर लीडर्स स्कूल में सांस्कृतिक वैभव और भक्ति का दिन
बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मंगलवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। यह उत्सव, जो भगवान कृष्ण के जन्म का प्रतीक है, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्यों और भक्ति गीतों से भरा हुआ था। समस्त कक्षाओं के विद्यार्थियों ने एक सुंदर नृत्य नाटिका में भाग लिया, जिसमें भगवान कृष्ण के जीवन और शिक्षाओं को दर्शाया गया था। जीवंत वेशभूषा, पारंपरिक संगीत और ऊर्जावान प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के दौरान स्कूल उत्सव की भावना से गूंज उठा ।
साथ ही छात्राओं के द्वारा मटकी रेस का आयोजन किया गया जिसमें राधिका, इकरा सिद्धकी और नायरा प्रथम स्थान पर रहें। विद्यार्थी कृष्ण, राधा और ग्वालों के रूप में सजकर आए थे। दिन का एक मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ (दही हांडी) कार्यक्रम था, जहां छात्रों ने मिट्टी के बर्तन को तोड़ने के लिए उत्साहपूर्वक मानव पिरामिड बनाए, जो भगवान कृष्ण की चंचल प्रकृति का प्रतीक था। प्रतिभागियों और उत्साही भीड़ के बीच उत्साह और खुशी ने उत्सव के माहौल को और बढ़ा दिया एवं भक्ति गीतों पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुतियां दी। यह दृश्य इतना भव्य था कि सभी भावविभोर हो गए। स्कूल प्रांगण श्रीराधा-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। इस विशेष पर्व के अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने विद्यार्थियों को श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी एवं उन्होंने कहा कि विद्यालय में ऐसे पावन पर्व को मनाने से बच्चों में भारतीय संस्कृति से सम्बन्धित ज्ञान का विकास होता है। विद्यालय के एम डी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि श्री कृष्ण संपूर्ण ईश्वर है जो हमें कर्म, ज्ञान, अध्यात्म, और जीवन की उचित परिभाषा बताते है और यह हमारा दायित्व है की हम विधार्थियों को उनसे अवगत कराएं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा और संस्कृति के अनूठे सम्बंध को बताते हुए राधा कृष्ण के रूप में प्रस्तुत विधार्थियों के मनमोहक रूप की प्रशंसा की। इस अवसर पर जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता, रूबी मौर्य, मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, रूमा सक्सेना, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, अजय सोलंकी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ़्शीन सिद्दीकी, रंजना राठौर, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव, तनुष्का माहेश्वरी शालिनी शर्मा प्रिंस परमार, सिदरा खान, तैयबा फातिमा अनामिका सिंह विजय कुमार सक्सेना और हर्षित शर्मा उपस्थित रहें।
Budaun Amarprabhat