Breaking News

कला प्रतियोगिता में सोनी ने बाजी मारी

Spread the love

कला प्रतियोगिता में सोनी ने बाजी मारी

विकास क्षेत्र दातागंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैनी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया । राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे सोनी प्रथम,रेनु द्वितीय व गुंजन का तृतीय स्थान रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक चमन शर्मा और श्रीकिशन वर्मा ने अंतरिक्ष मिशन और इसरो के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया।
मीना मंच के अंतर्गत मीना की कहानी ” मुर्गियों की गिनती” को सुनाया गया तथा बाल सभा का आयोजन भी किया गया जिसमे बच्चों द्वारा गीत,कविता प्रस्तुत किये गए।
कार्यक्रम का संचालन मीना मंच पावर एंजिल कक्षा आठ की छात्रा कु0ख़ुशी ने किया।
कार्यक्रम के अंत मे प्रधानाध्यापक मो0राशिद क़ादरी ने कहा कि आज का युग विज्ञान का योग है। उन्होंने इसरो की उपलब्धियो के बारे में बताया तथा गगनयान मिशन की जानकारी दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …