महिला से घर में घुसकर बलात्कार का प्रयास विरोध करने पर मारपीट
सहसवान: एक व्यक्ति ने घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की। पति मौके पर पहुंच गया तो उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि 26 अगस्त की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसका पति गांव में गया हुआ था। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया। आरोपित ने उसे बदनीयती से दबोच लिया और जमीन पर गिरा लिया और कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट की। इसी दौरान महिला का पति वहां पहुंच गया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। जब महिला और उसका पति शिकायत करने थाने आ रहे थे तो आरोपित के पिता ने लाठी लेकर रास्ते में घेर लिया और मारपीट की। महिला ने आरोपित सोहेब के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामला भट्टे पर मजदूरी करने के रुपयों के लेन-देन का है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं
Budaun Amarprabhat