Breaking News

पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह बिचार मंच के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जिलाधिकारी से मिले

Spread the love

आज पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह बिचार मंच के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जिलाधिकारी से मिले जिन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदया,को जिलाधिकारी के द्वारा ज्ञापन सौपा ज्ञापन मे जनपद-बदायूँ में कानून के हो रहे खुले दुरूपयोग और गरीब व असहाय लोगों के साथ हो रहे उत्पीड़न की ओर ध्यान आकृर्षित करते हुए निम्नांकित प्रकरणों की जांच उत्तर प्रदेश सरकार के अधीनस्थ संस्थाओं से भिन्न संस्थाओं से कराये जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदया को प्रेषित ज्ञापन दिया गया ।
पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह बिचार मंच के बरेली मंडल अध्यक्ष डा हरिनंदन सिंह पटेल ने कहा हाल ही मे इमरान पुत्र दिलावर निवासी ग्राम-रहमा मजरा मुराव गौटिया, थाना-बिनावर, जनपद-बदायूँ की हत्या हो गयी थी हत्या मे मृतक को कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाकर दबंग सजायाफ्ता अपराधियों ने कर दी है जिसके सम्बंध मे थाना-कुंवरगाव की पुलिस प्रकरण की प्राथमिकी पंजीकृत नहीं कर रही है। मृतक के परिजन काफी दिनो से धरने पर बैठे हुये थे जिनकी सुनवाई नहीं की जा रही थी जिसके सम्बंध मे पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह बिचार मंच के बैनर तले आज समस्या को ध्यान मे रखकर जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया इसके साथ ही परिजनों ने धरना खत्म करने की बात कही ।
जिलाअध्यक्ष देवेंद्र सिंह पटेल ने कहा हमारा संगठन भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ है संगठनहमेशा गरीब, कमजोरो पिछलो के हक की बात करता रहा है और हमेशा हक के लिए लडता रहेगा , संगठन ने सकल्प लिया है जिले को भ्रष्टाचार से मुक्त कराना है जहां भी भ्रष्टाचार और अन्याय होगा वहा पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच खड़ा मिलेगा इस मौके पर मंच के संरक्षक एडवोकेट योगेश यादव प्रेम साहू मंडल उपाध्यक्ष बरेली ऋषि नंदन शर्मा जिला उपाध्यक्ष राजू कश्यप जिला सचिव वीरपाल प्रजापति डॉक्टर जुल्फिकार अली दिलावर हुसैन नसीम गाजी अनस मोहम्मद नसीम इमरान की पत्नी गुलशाना मेहनाज किसबरी श्याम सुंदर नगर अध्यक्ष सैकड़ो लोग उपस्थित रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने वांछित और वारंटी समेत कई लोगों को पकड़ा

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस …

error: Content is protected !!